फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गाना बजाने के विवाद में बरातियों और बैंडवालों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास स्थित मैरिज होम में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे गाना बजाने के विवाद में बरातियों और बैंडकर्मियों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। घटना से कुछ देर के लिए बरात में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

फिरोजाबाद से आई बरात में बैंड के गाने पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान बार-बार एक ही गाना बजाने की कहने पर बैंडकर्मियों और बरातियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों भिड़ गए। इनके बीच मारपीट हो गई। इसमें बैंडकर्मी अंसार निवासी चौराहा मोहल्ला, फतेहाबाद और बराती विष्णु निवासी सैयद वाली बस्ती थाना मंटोला, आगरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि बरात में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें