पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली चौराहे पर महिलाओं और युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी व हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक अपेक्षा रानी और एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक जयप्रकाश पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भदरौली चौराहे पर घेराबंदी कर ऑटो से भागने का प्रयास कर रहे दोनों युवकों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहर सिंह निवासी उदयपुर खालसा (थाना बसौनी) और प्रदीप निवासी भदरौली (थाना पिनाहट) बताया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर धारा 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल शिवानी और सलोनी शामिल रहीं। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।