अछनेरा। थाना अछनेरा क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही दो सगी बहनों के साथ छींटाकशी और मारपीट के मामले में पुलिस ने 10 नवंबर की देर रात आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपनी छोटी बहन और देवर के साथ खेत पर जा रही थीं। रास्ते में द्वारिका प्रसाद, राजीव शर्मा, मोनू, सोमवीर, मेम्बर, अभिषेक, गजराज सिंह और राजेंद्र सिंह ने दोनों बहनों पर छींटाकशी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की और ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।