फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धाकरान पर पानी के लिए महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नाई की मंडी, गालिबपुरा, धाकरान, सदर भट्ठी क्षेत्र में पानी संकट से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन

महिलाओं ने रात को एमजी रोड पर जाम लगा दिया। सुभाष पार्क पानी की टंकी और धाकरान चौराहे के बीच में लगाए गए जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब 20 मिनट तक एमजी रोड पर जाम लगा रहा, जिसे नाई की मंडी पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया। पुलिस ने जलकल की टीम से बृहस्पतिवार को जांच कराने का भरोसा दिलाया, तब महिलाएं सड़क से हटने को तैयार हुईं।
विज्ञापन

सुभाष पार्क स्थित पानी की टंकी से नाई की मंडी, गालिबपुरा, बड़ा गालिबपुरा, सदरभट्ठी, धाकरान और एमजी रोड के सुभाष पार्क वाले हिस्से की ओर जलापूर्ति होती है। चार दिन पहले रात के अंधेरे में नॉर्थ ईदगाह के लिए पानी की लाइन मुख्य लाइन से जोड़ दी गई। जाम लगा रही महिलाओं सुनीता देवी, राधा देवी ने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह स्थित घर के लिए पानी की लाइन डालने के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। धाकरान निवासी अनुज शर्मा ने आरोप लगाया कि पूरा पानी ईदगाह भेजा जा रहा है, ऐसे में उनके क्षेत्र में चंद मिनट भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लाइन डालते समय आपत्ति की गई थी लेकिन चुपके से बुधवार को ईदगाह की आपूर्ति शुरू कर दी गई। अब उनके क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस दौरान मनीष धाकड़, बबलू धाकड़, सौरभ शर्मा, अरविंद धाकड़, सुरेंद्र धाकड़, रामकुमार धाकड़, सानू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें