आगरा। सिकंदरा पुलिस ने तीन बदमाशों को पनवारी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सेंट्रल जेल के पीछे रहने वाले कन्हैया, पवन और भूरा को ऑटो में सवारियों को बैठाकर लूटा करते थे। उनके कब्जे से एक तमंचा, 2 कारतूस, एक मोबाइल, 500 रुपये और एक ऑटो बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि नगला तुहिराम निवासी सुशील ने शिकायत दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे जपनाम अस्पताल इंडस्ट्रियल एरिया के पास ऑटो के इंतजार में खड़े थे। तभी एक ऑटो उनके पास आकर रुका, जिसमें तीन लोग पहले से बैठे थे। वह भी बैठ गए। सी-32 फैक्टरी के पास उनसे मारपीट कर मोबाइल और रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तीन बदमाशों की पहचान की। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके दोस्त महंगे शौक करते है। इस वजह से लूटने की योजना तैयार की। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया। संवाद