फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चा चोरी गिरोह के केस में जांच के लिए आ सकती है दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिल्ली पुलिस एक बार फिर बच्चा चोरी गिरोह की पड़ताल के लिए आ सकती है। स्थानीय पुलिस भी सक्रिय है। गिरोह में और कितने लोग हैं, यह पता किया जा रहा है। शाहदरा की रहने वाली दो बहनें भी पकड़ी गई थीं। उनके घर पर ताला बंद है।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों अपनी मां के साथ मरीजों को देखने का कार्य करती थीं। प्रसव भी कराती थीं। उधर, फतेहाबाद के डाॅक्टर कमलेश के बारे में भी जानकारी की जा रही है। उसके हाॅस्पिटल पर पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील लगा दी थी।
दिल्ली से अगवा बच्चे को पिनाहट क्षेत्र के नयापुरा का हलवाई वीरभान आगरा लाया था। दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर हलवाई सहित कई लोगों को पकड़ा था। इसमें फतेहाबाद के केके हाॅस्पिटल का संचालक कमलेश भी शामिल था। वह भी बच्चा चोरी करने वाले गिरोह में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली जा रही है। व्हाट्सएप चैट भी देखी जा रही है।

मां भी हो गई लापता
राज नगर, शाहदरा निवासी कृष्णा और प्रीति को बच्चा चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। कृष्णा बीएएमएस कर चुकी है, जबकि प्रीति पढ़ाई कर रही है। उनकी मां बेबी भी एक हॉस्पिटल में नर्स का कार्य कर रही थीं। उन्होंने बेटी को भी हाॅस्पिटल में जोड़ लिया। बेटियों के पकड़े जाने के बाद से मां लापता हो गई है। पुलिस टीम उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

जरूरत पर लगाई जाएंगी टीमें
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर उनकी ओर से संपर्क किया जाता है तो पड़ताल की जाएगी। आगरा में सक्रिय गिरोह की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें