फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल घाट पुल का काम लगभग पूरा, एप्रोच मार्ग की तैयारी

विज्ञापन
चंबल घाट पुल निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, अंतिम पिलर के बाद ऐप्रोच मार्ग की तैयारी
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा स्थित चंबल घाट पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पक्के पुल का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीमा में पुल के आखिरी पिलर की ढलाई का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुल को मुख्य रास्तों से जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जमीन मिलते ही एप्रोच मार्ग का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया है कि चंबल घाट पर 19 पिलर वाले पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी। पक्के पुल का निर्माण मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य गुजरात की एक कंपनी करा रही है। पुल निर्माण का कार्य पहले मध्य प्रदेश सीमा की ओर से शुरू हुआ था और अब उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में तेजी के साथ कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि निर्माण कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से होने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों को इस वर्ष भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 15 जून को समय सीमा समाप्त होने के बाद बरसात और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोक निर्माण विभाग की ओर से मोटर बोट संचालन शुरू किया जाएगा, जिससे लोग एक सीमा से दूसरी सीमा तक आवागमन कर सकेंगे। ग्रामीणों को अब पुल निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें