फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कीठम नहर उफनने से आलू-गेहूं की फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा रुनकता। जलस्तर अचानक बढ़ने कीठम गांव में मंगलवार सुबह नहर का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की छह बीघा से अधिक आलू व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर की नियमित सफाई न होने को जलभराव की मुख्य वजह बताया है।
विज्ञापन

सोमवार रात जोधपुर झाल से कीठम स्कैप नहर में पानी छोड़ा गया था। जैसे ही नहर में पानी का बहाव तेज हुआ। नहर उफन गई। नहर का पानी आसपास के खेतों में भर गया। मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे, तो उन्होंने आलू और गेहूं की फसलों को पानी में डूबा हुआ पाया। सुभाष सिंह, हरिकिशोर शर्मा और रामचरण सहित कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। पीड़ित किसान सुभाष सिंह ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने नहर की समय पर सफाई नहीं कराई, इस कारण नहर का पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए।
वर्जन
मथुरा से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर कीठम नहर ओवरफ्लो हो गयी थी। अब अन्य नहरों में भी पानी छोड़ दिया गया है, जिससे कीठम स्कैप नहर में जलस्तर कम हो गया है। स्थिति नियंत्रण में है। -नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें