सैंया। थाना क्षेत्र के गांव अयेला में रास्ते में खड़ी बाइक हटाने की कहने पर कुछ लोगों ने कार चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मंगलवार शाम 7 बजे श्यामवीर सिंह के पुत्र मुनेंद्र (23) कार से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक खड़ी होने के कारण कार निकल नहीं पा रही थी। मुनेंद्र ने बाइक हटाने के लिए गांव के ही दलवीर सिंह से कहा, जिस पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान दलवीर पक्ष के नहाना और रघुवीर आदि लोग भी मौके पर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में मुनेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद