फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला आयोग के नोटिस पर पुलिस ने शुरू की युवती की मौत की जांच, यह है मामला

Sat, 11 Jul 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • 15 जून को कोरोना संक्रमण के शक में बीमार युवती को रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने बीच रास्ते में उतार दिया था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
मथुरा के एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर कोरोना संक्रमित होने के शक में बस से उतारी गई युवती की मौत के मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी को कार्रवाई के लिए नोटिस भेजा है। एसपी ग्रामीण ने मामले की जांच करते हुए टोल कर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के गांव नगला हीरा सिंह निवासी सुशील यादव की पत्नी सर्वेश कुमारी अपनी हंसिका (19) को लेकर दिल्ली से रोडवेज बस में यमुना एक्सप्रेस वे से होकर गांव आ रही थी। पथरी के दर्द के कारण हंसिका की जाबरा टोल के पास अचानक तबियत बिगड़ गई थी। 


'मां-बेटी को जबरने नीचे उतारा था'

यह देख चालक-परिचालक मांट टोल से करीब 200 मीटर पहले ही बस रोक कर मां-बेटी को जबरन नीचे उतार गए थे। तड़पती युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्ट अटैक आया था।
विज्ञापन

 
इस घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एसएसपी को नोटिस भेजते हुए इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गुरुवार को एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र व एसपी क्राइम अशोक कुमार राय मामले की जांच करने यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर पहुंचे और 15 जून को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व एक्सप्रेस ऑथोरिटी के सुरक्षाकर्मियों, टोल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। 

एसपी देहात ने बताया कि अब मृतका के भाई के बयान लेने के लिए उसे बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला, टोल चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें