फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर धाम के पंचमुखेश्वर से रामेश्वर घाट तक तीसरी आंख का पहरा<bha>--</bha>-फोटो

विज्ञापन
मेला. बटेश्वर मे निरीक्षण करते जिला. पंचायत के अधिकारी गण बटेश्वर मंदिर घाट के पोल पर लगे सीसी - फोटो : गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई रैली। संवाद
विज्ञापन
बटेश्वर। उत्तर भारत के ऐतिहासिक मेला बटेश्वर नाथ के दूसरे चरण लोक मेला की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्तिक चौदस, मुख्य पूर्णिमा और दूज स्नान पर्वों पर जुटने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मेला मेजबान जिला पंचायत प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्नान घाटों की निगरानी के लिए 22 सीसीटीवी कैमरे और 5 वॉच टावर लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच साधु-संत शाही स्नान करेंगे।
विज्ञापन

लोक मेला में शाही स्नान पर्व के दौरान देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बटेश्वर पहुंचेंगे। लिहाजा मेला मेजबान जिला पंचायत आगरा के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन, मेला अधिकारी मासूम रजा और मेला कोतवाल राजेश कुमार अपनी टीम के साथ बटेश्वर के स्नान घाटों और मेला परिसर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। तीर्थधाम में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। अराजक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों और भीड़ पर नजर रखने के लिए यमुना किनारे पंचमुखेश्वर महादेव घाट से लेकर रामेश्वर घाट तक पूरे मेला क्षेत्र में 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा मेला क्षेत्र में पांच वॉच टावर भी लगाए गए हैं, जहां से पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेगा।
इंसेट
लोक मेला बाजार में बढ़ी रौनक
बटेश्वर मेले के पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण के लोक मेले की रौनक परवान चढ़ने लगी है। दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। मेले की पारंपरिक पहचान बन चुके लकड़ी के संदूक, पत्थर के बर्तन, गर्म कंबल और लजीज व्यंजनों के ढाबे सजने लगे हैं। ग्रामीण संस्कृति और लोक कलाओं से जुड़े इस मेले में खरीदारी के लिए अभी से लोगों का उत्साह दिखने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें