जिला विपणन अधिकारी को अपनी समस्या बताते हुए किसानमंडी स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर खड़े ट्रेक्
- फोटो : Sanvad
खेरागढ़। बारिश के कारण सरकारी खरीद केंद्र पर बाजरे की खरीद भी बंद हो गई है। मंडी समिति खेरागढ़ स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर तीन दिन से तौल नहीं हो सकी है। बाजरे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर किसान मंडी में परेशान हैं।
भोपुर मांव निवासी किसान दीपेश ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे ही बाजरा लेकर मंडी पहुंच गए थे। दिगरौता के धर्मेंद्र भी सोमवार को बाजरा लेकर बिक्री के लिए आए थे। ऐसे तमाम किसान मंडी में बाजरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मंडी में खड़े हैं। यहीं बाजार से खाना लेकर खा रहे हैं। किसानों ने बताया कि मंडी में बंदर भी काफी संख्या में हैं। उनसे बाजरे की रखवाली करनी पड़ रही है। नजर चूकने पर बंदर बोरियां फाड़कर अनाज खराब करने लगते हैं। जबकि विपणन अधिकारी गोदाम में जगह नहीं होने की कह देते हैं। बुधवार को जिला विपणन अधिकारी नंदकिशोर भी निरीक्षण करने पहुंचे तो किसानों ने उनको बाजरे की तौल नहीं होने की शिकायत की। खरीद केंद्र के कमर्चारियों पर मनमानी के आरोप लगाए। जिला विपणन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि खुले में तौल होती है। मौसम खराब होने के कारण तौल नहीं नहीं हो सकी है। इसके बाद बुधवार शाम को उन्होंने अपने सामने ही कुछ किसानों के बाजरा की तौल कराई। साथ ही अभी कई किसान तौल कराने के लिए परेशान हैं। संवाद