फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाघराजपुरा में यूरिया के लिए उमड़े किसानों में हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। गेहूं, सरसों, आलू की फसलों में यूरिया छिड़काल के लिए किसान परेशान हैं। शनिवार को बाघराजपुरा के गोदाम पर यूरिया का वितरण हुआ तो किसान उमड़ पड़े। टोकन के बाद भी यूरिया लेने के लिए किसानों में धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन

धक्का-मुक्की के दौरान पुरा ताल के किसान रामप्रकाश नरवरिया गिर पड़े। इसके बाद विवाद की स्थिति पैदा होने पर किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने किसानों को समझा बुझाकर टोकन नंबर के आधार पर लाइन लगवाई। तब कहीं जाकर यूरिया का वितरण हो सका। किसानों को आधार कार्ड पर 4-4 बोरी यूरिया प्रदान की गई है। सचिव ललित शर्मा ने बताया कि जो किसान वंचित रह गए हैं, वे सोमवार को यूरिया ले सकते हैं। इधर, बटेश्वर में भी यूरिया के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। बेकाबू हुई भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। गोदाम प्रभारी जयदीप भदौरिया ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में किसानों को यूरिया का वितरण किया गया, जो किसान खाद पाने से बच गए हैं, उन्हें दूसरी खेप में यूरिया का वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें