फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दोस्त से झगड़े के बाद युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
बाह: बिजौली में फंदे पर लटक कर जान देने वाला तंदूर कारीगर विनोद उर्फ बंटू का फाइल फोटो
विज्ञापन
बाह। बिजौली गांव में विनोद उर्फ बंटू (30) ने शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह जयपुर में ठेकेदारी पर तंदूर लगाने का काम करता था। पिता हरिओम ने दोस्त से झगड़े के बाद बेटा के आत्मघाती कदम उठाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिजौली के हरिओम ने पुलिस को बताया कि बेटा विनोद उर्फ बंटू जयपुर में ठेके पर तंदूर लगाने का काम करता था। कुछ दिन पहले ही घर पर आया था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। दोस्त का फोन खोने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। झगड़े के बाद घर पर आए बेटे को सिर्फ इतना कहा था कि पिटने के लिए बने हो। इसके बाद वह कमरे में चला गया और थोड़ी देर बाद ही घरवालों की चीख पुकार पर कमरे का दरवाजा तोड़ा, विनोद उर्फ बंटू पंखे के हुक से लटका हुआ था, गले में अंगोछे का फंदा कसा हुआ था। फंदे से उतार कर बाह सीएचसी पर लाए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर बाह पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता को पुलिस ने जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं विनोद उर्फ बंटू की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
इंसेट




बेसुध हुई पत्नी बोली- कैसे पलेंगी दो बेटियां
- बिजौली के हरिओम ने बताया कि परिवार में विनोद उर्फ बंटू अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से 4 साल की खुशी, 2 साल की आराध्या के सिर से पिता का साया छिन गया है। शव देखकर बेसुध हुई पत्नी रीना देवी ने बताया कि दो बेटियां किसके भरोसे पलेंगी? परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। रीना देवी को ढांढ़स बंधाने वाले भी अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें