फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में अजगर देख डरे किसान, बीहड़ में छोड़ा

विज्ञापन
खेडा देवीदास के मंदिर में सांप - फोटो : samvad
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के भौंर गांव में बाजरा की कटाई के लिए पहुंचे विनोद सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब 12 फीट लंबा अजगर देख कर डर गए। अजगर ने किसी जीव को शिकार कर निगल लिया था, उसका फूला हुआ था। अजगर के खेत में निकलने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण और किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसान विनोद सिंह की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अनिल चौधरी, अतुल परिहार, योगेश कुमार, चंद्रशेखर ने करीब आधा घंटा की कसरत कर अजगर को रेस्क्यू कर लिया। वनकर्मियों ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू कर यमुना के बीहड़ में सुरक्षित छोड़ दिया है।
विज्ञापन



खेड़ा देवीदास के भूतेश्वर महादेव मंदिर में घुसा सांप, जुटे श्रद्धालु
बाह। खेड़ा देवीदास के भूतेश्वर महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे दर्शन पूजन को पहुंचे श्रद्धालु सांप को देख कर डर गए। मंदिर परिसर में रेंगते हुए सांप पूजा के स्थल पर पहुंच गया। पूजा स्थल से शिवलिंग के पास सरकने लगा। मंदिर के पुजारी महेशानंद महाराज ने बताया कि सांप मंदिर में आए दिन घुस आता है। परिसर और शिवलिंग के पास पहुंच कर वापस लौट जाता है। दर्शन पूजन को पहुंचे श्रद्धालुओं का सांप को देखने के लिए जमघट लग गया। गांव में जानकारी होने पर बड़ी तादाद में ग्रामीणों पहुंच गये। सभी श्रद्धाभाव से वापस लौटने तक सांप को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें