किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा की 16 सड़कें जल्द ही दुरुस्त होंगी। क्षेत्र के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने इन 3.44 किलोमीटर सड़कों के लिए 1 करोड़ 91 लाख, 35 हजार रुपये मंजूर कराया है।
विधायक के प्रतिनिधि डाॅ. रामेश्वर सिंह चौधरी ने बताया कि इन सभी सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए विधायक चौधरी बाबूलाल काफी समय से प्रयासरत थे। बताया कि एनएच 11 से गोबरा होते हुए राजस्थान सीमा मार्ग, अछनेरा-कीठम-सींगना मार्ग, मोरी-अकोला मार्ग के किमी 10 से नगला सिकरवार होते हुए कराहरा मार्ग, कराहरा से नगला सिकरवार होते हुए जिटोरा मार्ग, फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग से बसेरी चाहर वाया बेमन मार्ग, किरावली-कागारौल मार्ग के किमी 5 से चैंकोरा मार्ग, भिलावटी से मुरैंडा मार्ग, पनवारी से जऊपुरा मार्ग, कुकथला से नागर मार्ग, अछनेरा-कीठम से नानऊ मार्ग, भिलावटी से कठवारी मार्ग, उत्तू से राजस्थान सीमा मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग के किमी 5 से उंदेरा मार्ग पर सीसी निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त फतेहपुर सीकरी मंडी मिर्जा खां से सोनौठी वाया बंदरौली मार्ग, खलौआ से उजरई मार्ग और फतेहपुर सीकरी-कागारौल से उंदेरा मार्ग पर सीसी निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि उनका प्रयास है कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जाएं। संवाद