फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गामिनी ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में किया गया। इसमें डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की महिला पहलवान गामिनी ने रजत पदक प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी के डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि खेलो इंडिया गेम्स में आगरा से एक पुरुष व दो महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया है जिसमें 55 किलोग्राम भार वर्ग में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की महिला पहलवान गामिनी ने रजत पदक प्राप्त किया। गामिनी ने अपने प्रथम मुकाबले में चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की पहलवान कीर्ति को 8-12 से हराया। फाइनल में गामिनी का मुकाबला रोहतक विश्वविद्यालय के पहलवान से था जिसमें 4-5 से मुकाबला हार कर रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें