बाह। कैंजराघाट-बाह मार्ग से पुरा ताल गांव के लिए पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण करा रही है। मानक के विपरीत घटिया निर्माण होने का आरोप लगाते हुए भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया।
लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, अधिशासी अभियंता से शिकायत कर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने एवं मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। भाजपा नेता ने बताया कि कैंजराघाट मार्ग से 800 मीटर लंबे पुरा ताल मार्ग का निर्माण हो रहा है। 300 मीटर सड़क का निर्माण हुआ है। जिसमें मानक की अनदेखी कर घटिया निर्माण किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। गांववालों की नाराजगी को देखते हुए घटिया निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया है। इस मौके पर सर्वेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मनीष, विकास, नारायन, जयदीप, सुमित, सूरज, पप्पू, मोंटी आदि मौजूद रहे। संवाद