बाह। अधिवक्ता संघर्ष समिति के तहसील के कार्यालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए चार दिन से धरने पर बैठे अधिवक्ताओं एसडीएम के आश्वासन पर बृहस्पतिवार को धरना खत्म कर दिया। अधिवक्ताओं ने रजिस्टार और कानूनगो कार्यालय में पत्रावलियां गायब होने, खतौनी में अंश संशोधन के लिए किसानों से सुविधा शुल्क की मांग किए जाने और पत्रावलियों का नियम विरुद्ध निस्तारण होने करने जैसे आरोप लगाए थे। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला के आश्वासन पर समाप्त हो गया। एसडीएम ने संघर्ष समिति को जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर चंद्रेश यादव, श्याम उपाध्याय, वीरेश तिवारी, रवीकांत उपाध्याय, शिवम दुबे, देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, एसडीएम बोले लापरवाही सहन नहीं।
बाह। तहसील मुख्यालय पर मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण अभियान की बृहस्पतिवार को एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में समय से कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि लारपरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने सुपरवाइजर और बीएलओ से अब तक किए गये काम की प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछताछ की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नीरज तिवारी, दयाचंद, सुधीर गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
पिनाहट नंदगवा मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, बड़ा हादसे का खतरा।
बाह। पिनाहट, नंदगवा मार्ग पर उमरैठा गांव के पास पुलिया क्षतिग्रस्त से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को फतेहाबाद के राजेन्द्र अपने बच्चों के साथ जैतपुर जाते समय पुलिया के गढ्ढे में गिरकर घायल हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते पुलिया का निर्माण नहीं हो रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। जिन्हें हमेशा डर बना रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द ही पुलिया मरम्मत की मांग की है। संवाद