फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलाज के लिए जमीन बेचने आए मजदूर का नहीं हो सका बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। सब रजिस्ट्रार कार्यालय बाह पर शुक्रवार को भी जमीन खरीदने और बेचने वालों की बैनामा के लिए लंबी लाइन लगी रही। बैनामा की समय अवधि बढ़ाने के बाद भी कई परिवार बिना बैनामा के लौटने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

चरीथा के विजय बहादुर चारपाई पर लेट कर जमीन का बैनामा कराने के लिए 30 मई से सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर तीन बार आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 6 महीने पहले मजदूरी करते समय छत से गिरने से रीढ़ की हड्डी टूट गई है। इलाज के लिए खेत की जमीन बेची है, लेकिन बैनामा नहीं हो सका है। यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव, संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुशील भदौरिया ने बताया कि समय अवधि बढ़ने से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन सर्वर डाउन रहने की समस्या में सुधार नहीं हुआ है। गर्मी के मौसम को देखते हुए बैनामा के दो काउंटर खोले जाने चाहिए। प्रभारी सब रजिस्ट्रार मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि 170 टोकन के सापेक्ष, 5.30 बजे तक 73 बैनामा हुए हैं। सर्वर की समस्या अभी भी बरकरार है। उधर शुक्रवार दोपहर जेनरेटर खराब होने की वजह से बैनामा का काम रुक गया। जेनरेटर ठीक होने में करीब एक घंटा लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें