फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा स्टेडियम ने जीती बटेश्वर कबड्डी प्रतियोगिता,

विज्ञापन
बटेश्वर में कबड्डी प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण की तस्वीरें
विज्ञापन
बाह। राजा बदन सिंह खेल गांव बटेश्वर में जिला पंचायत द्वारा आयोजित कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गये फाइनल में आगरा स्टेडियम ने रुदमुली ए को 42-25 के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद आगरा स्टेडियम, रुदमुली ए, रुदमुली बी एवं लाइब्रेरी बाह की टीम ने सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमी फाइनल रुदमुली ए एवं लाइब्रेरी बाह की टीम के बीच खेला गया। 50-13 के अंतर से इकतरफा जीत दर्ज कर रुदमुली ए ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमी फाइनल रुदमुली बी और आगरा स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें आगरा स्टेडियम ने 29-23 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए रुदमुली बी और लाइब्रेरी बाह के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रुदमुली बी ने 25-15 के अंतर से जीत दर्ज की। निर्णायक सूर्य प्रताप उर्फ सूर्या, रजत राज, अल्केन्द्र जादौन, सर्वदमन सिंह, कमेंटेटर अरुण दुबे, मोनू भदौरिया, शिव कुमार शर्मा, स्कोरर कृपा नरायन शर्मा, वीरेंद्र त्यागी, लाइनमैन राजहंस, बीटू भदौरिया रहे। पुरस्कार वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया के प्रतिनिधि कुंवर संजय सिंह ने किए। उन्होंने विजेता को 31 हजार, दूसरे स्थान पर रही टीम को 21 हजार, तीसरे स्थान पर रही टीम को 7100, चौथे स्थान पर रही टीम को 3100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया, भाव सिंह नरवरिया, ध्रुवराज भदौरिया, मेला प्रभारी मसूद रजा, इंजीनियर लव कुमार, धारा सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।




ब्लॉक मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता: लक्ष्मी एवं निशा को मिली दोहरी सफलता, कबड्डी में बाह, हरलालपुरा, तरासों जीते
बाह। ब्लॉक मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को बाह के जूनियर हाईस्कूल के मैदान पर आयोजित हुई। कस्तूरबा गांधी बाह की छात्रा निशा ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम रहते हुए, अलबेलीपुरा की लक्ष्मी ने 50 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम रहते हुए दोहरी सफलता हासिल की। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, अंशू द्वतीय, रोहित तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अंशू प्रथम, विजय द्वतीय, रोहित तृतीय रहे। लंबी कूद में गुलशन प्रथम, सोनू द्वतीय, विजय तृतीय रहे। कबड्डी में तरासों ने बाह को हराया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लक्ष्मी प्रथम, संध्या द्वतीय, दीक्षा तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, लक्ष्मी द्वतीय, दीक्षा तृतीय रही। लंबी कूद में लक्ष्मी प्रथम, संध्या द्वतीय, दीक्षा तृतीय रही। कबड्डी में फरैरा ने बाह को हराया। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुलशन प्रथम, अमित द्वतीय, शिवम तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, गुलशन द्वतीय, शिवम तृतीय रहे। लंबी कूद में शौर्य प्रथम, नितेश द्वतीय, करन तृतीय रहे। कबड्डी में बाह ने फरैरा को हराया। पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, सुषमा द्वतीय, संध्या तृतीय रही। लंबी कूद में गुड़िया प्रथम, डौली द्वतीय, शकुंतला तृतीय रही। कबड्डी में हरलालपुरा ने बाह को, खो खो में बाह ने रामपुर चन्द्रसेनी को हराया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में दीपेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, अमित बरुआ, रंजीत सिंह, किरन, सविता, अंजली, प्राची, रतन सिंह, अशोक कुमार, सत्यप्रकाश मौर्य, रविन्द्र कुमार, जय प्रकाश, दिनेश कुमार शर्मा, संजीव सिंह, चन्द्रप्रकाश ने संपन्न कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें