फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ब्याज में घर और दुकान सब गवां दिया...फिर भी सराफ नहीं चुका सका उधारी, फंदे पर लटक कर दे दी जान

Mon, 10 Feb 2025 08:16 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ब्याज पर उधार रकम लेने के बाद युवा सराफ का जीवन तबाह हो गया। वो अपना घर और दुकान सबकुछ दे बैठा, लेकिन ब्याज के चक्र से मुक्ति नहीं मिली। उसे रोज धमकियां मिल रहीं थीं, जिससे तंग आकर आदित्य ने अपनी जान दे दी।  
 
विज्ञापन
आदित्य वर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बटेश्वर में युवा सराफ आदित्य वर्मा (20) ने 19 जनवरी को घर में ही फंदे पर लटककर जान दी थी। परिजन का आरोप है कि सूदखोरों से मिल रही धमकियों से परेशान होकर आदित्य ने आत्मघाती कदम उठाया था। धमकाने का ऑडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


मृतक की मां बीना वर्मा और पिता संजीव वर्मा ने पुलिस से बेटे की मौत के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि आदित्य वर्मा ने बटेश्वर के व्यक्ति से 1.50 लाख, बाह के एक व्यक्ति से 2 लाख, शिकोहाबाद के एक व्यक्ति से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। व्यापार में घाटा होने से उसने रिश्तेदारों के सहयोग से उधारी चुका दी थी। 

दो सूदखोरों ने घर और दुकान की रजिस्ट्री भी करा ली। इसके बाद भी 30 जनवरी तक रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसी दहशत में आदित्य ने आत्मघाती कदम उठाया है। उन्होंने पुलिस को धमकाने का ऑडियो भी दिया है। पुलिस ने परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें