फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाढ़ की सीलन से उखड़ रहा गोपालेश्वर मंदिर का सीमेंट

विज्ञापन
बटेश्वर में गोपालेश्वर मंदिर का बाढ़की सीलन से उखड़ गया सीमेंट, लाल घेरे में
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर में 106 करोड़ की लागत से मंदिरों और घाटों को संरक्षित करने और पर्यटन को विकसित करने का कार्य चल रहा है। 12.50 करोड़ रुपये के अटल संकुल केंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण कर चुके हैं। 24.10 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा। वर्तमान में 13 मंदिरों के संरक्षण पर काम चल रहा है। इसके अलावा 24 करोड़ रुपये की लागत से घाट का काम लगभग खत्म होने को है। 24.08 करोड़ रुपये से मंदिर काॅरिडोर, 13 करोड़ रुपये से प्राचीन हवन कुंड, 9.92 करोड़ रुपये से फसाड लाइट लगाने का काम प्रगति पर है। सितंबर में आई बाढ़ में मंदिर शृंखला में कई मंदिरों को नुकसान हुआ था। इससे गोपालेश्वर मंदिर में सीलन आने से सीमेंट उखड़ रहा है। पंचमुखी महादेव मंदिर के पास विसरांत उखड़ गई थी।
विज्ञापन

निरीक्षण में खामियों को दूर करने के दिए निर्देश
पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीर्थस्थल ट्रस्ट के चेयरमैन अरिदमन सिंह ने शुक्रवार को पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में बटेश्वर के गोपालेश्वर मंदिर का सीमेंट उखड़ा हुआ मिला। वहीं, शिव मंदिर शृंखला के घाट और फर्श पर बिछे लाल पत्थर और काॅरिडोर के पिलर में लगे नक्काशी पत्थर आड़े-तिरछे लगे मिले। उन्होंने इस दाैरान मिलीं खामियों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि कार्य के गुणवत्ता मानकों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने पर्यटन विभाग के आकाश दीप, पुरातत्व विभाग के राजनरायन, बालेंद्र बिंद, अमननाथ गुप्ता, यूपीपीसीएल के परियोजना अधिकारी संदीप चौधरी, सहायक परियोजना अधिकारी एसपी द्विवेदी, इंजीनियर पंकज कुमार, दीपक कुमार और ठेकेदार प्रवीन गोयल को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान ध्रुव कुमार शर्मा, पुलकित भदौरिया, अल्केन्द्र सिंह जादौन, हरनरायन सिंह, डीएस भदौरिया और बीटू भदौरिया आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें