बाह। एसआईआर में कई बार चेतावनी के बाद भी अपेक्षित प्रगति न होने पर बाह के खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ ने बीएलओ का काम करने वाले 6 शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
खंड शिक्षाधिकारी के मुताबिक बूथ 221 के बीएलओ ख्वाजा अफसर हुसैन ने 3.14 प्रतिशत, बूथ 219 के बीएलओ लालजी शर्मा ने 3.90 प्रतिशत, बूथ 214 के बीएलओ राजेश कुमार शर्मा ने 4.57 प्रतिशत, बूथ 208 के बीएलओ अचल सिंह ने 6.77 प्रतिशत, बूथ 136 के बीएलओ मदनलाल ने 7.05 प्रतिशत, बूथ 143 के बीएलओ शरद कुमार पिप्पल ने 9.41 प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग का काम किया है। एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला के निर्देश पर एसआईआर में धीमी गति से काम करने की वजह से अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है। 25 प्रतिशत से कम कार्य करने वाले बीएलओ की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
बीएलओ को काम में तेजी लाने के निर्देश
बाह। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिए बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला मंगलवार को कलींजर पहुंचे। तहसीदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ बाह और रुदमुली में हकीकत खंगाली। एसडीएम ने लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न मिलने पर नाराजगी जताई। बीएलओ को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बाह कस्बे में खुद ही एसआईआर फॉर्म भरकर बीएलओ की मदद की। रुदमुली में भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बीएलओ की मदद के लिए राजनैतिक दलों के बीएलए से सहयोग का आह्वान किया गया है। दूसरे विभाग के लोगों के अलावा कोटेदारों को भी मदद के निर्देश दिए गए हैं। संवाद