फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कट मार कर पलटे ऑटो के नीचे दबे बाइक सवार मां-बेटा और बेटी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के छदामीमठ के पास बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक सवार को कट मारने के बाद अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। कट लगने से बाइक समेत गिरे मां, बेटा और बेटी ऑटो के नीचे दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पिढौरा के कौंध गांव की सुआ देवी इटावा के ब्रह्माणी गांव में बहन की बेटी की शादी में शामिल हाेने गई थी। बुधवार की सुबह वह बेटे राहुल और बेटी सपना के साथ बाइक से घर लौट रही थी। राहुल ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे पीछे से आ रहे खाली ऑटो ने छदामीमठ के पास ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में कट मार दी। इससे बाइक समेत तीनों लोग सड़क पर घिसट गए और अनियंत्रित होकर पलटे ऑटो के नीचे दब गए। चीखपुकार पर पहुंचे लोगों की मदद से बाह पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से पैरों में फ्रेक्चर होने की वजह से राहुल और उनकी मां सुआ देवी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेज दिया गया। हादसे के बाद ऑटो छोड़कर चालक मौके से भाग गया। ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें