फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अधिवक्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला...खाना खाने गए थे, इस तरह की पिटाई, वकीलों में फैला आक्रोश

Wed, 24 Sep 2025 07:31 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

थाना न्यू आगरा के बगल में रविवार रात को दो अधिवक्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला बोला गया। दोनों अधिवक्ता खाना खाने आए थे। गाड़ी खड़ी करने के दाैरान विवाद होने पर युवकों ने मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के बगल में रविवार रात को दो अधिवक्ताओं पर लाठी-डंडों से हमला बोला गया। दोनों अधिवक्ता खाना खाने आए थे। गाड़ी खड़ी करने के दाैरान विवाद होने पर युवकों ने मारपीट की। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिवक्ता ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके की। इस पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। थाने के एक दरोगा पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। हालांकि बाद में वीडियो हटा दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजनगर, लोहामंडी निवासी अधिवक्ता शुभम झा ने बताया कि रविवार रात 1 बजे आईएसबीटी बस स्टैंड से अपने दोस्त को लेने गए थे। बाद में थाना न्यू आगरा क्षेत्र में खाना खाने पहुंचे थे। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के दाैरान एक युवक से विवाद हो गया। तब तो वो चला गया। मगर 15 मिनट बाद 12 से अधिक युवकों के साथ आ गया। सभी ने हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे। आरोपियों ने दोनों अधिवक्ताओं को घेर लिया।

इसके बाद मारपीट करने लगे। बचने के लिए वह चीखते रहे। मगर कोई मदद के लिए नहीं आया। मारपीट में वह लोग गंभीर घायल हो गए। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की शिकायत करने थाने गए। मगर ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने अभद्रता की। डीसीपी सिटी साेनम कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें