फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी के मामले में कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। थाना अछनेरा के गांव सहाई में विगत 15 नवंबर को हुए लाखों रुपये के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस की लापरवाही लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि पहले तो थाना पुलिस ने 10 दिन तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसीपी अछनेरा से शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की। लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार बेहद आक्रोशित है।
विज्ञापन

पीड़ित जगदीश सिंह की पत्नी और बेटी ने एक वीडियो जारी कर अछनेरा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में पीड़ित की बेटी ने कहा कि थाना पुलिस एफआईआर दर्ज होने के बावजूद किसी भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि चोरी में शामिल लोग खुलेआम गांव सहाई में घूम रहे हैं और आए दिन परिवार को धमकियां देकर प्रताड़ित कर रहे हैं।
वीडियो में युवती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस आयुक्त आगरा से गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आत्महत्या कर लेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें