फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे पुल निर्माण के लिए किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी

विज्ञापन
रेलवे पुल निर्माण को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पाँचवे दिन भी जारीरेलवे विभाग की चुप्
विज्ञापन
अछनेरा। विकास खंड अछनेरा के गांव नागर में चकरोड संख्या 24 को निर्माणाधीन कीथम-भांडई बाईपास रेल लाइन से बंद किए जाने के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग बिना विकल्प दिए वर्षों से उपयोग में आने वाले मार्ग को बंद कर रहा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित रेल लाइन के पास निर्माणाधीन 32 ए रेलवे पुल के समीप किसान लगातार धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी किसानों की अगुवाई कर रहे किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और रेलवे विभाग की मिलीभगत से किसानों के लिए गंभीर समस्या खड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका खेतों पर निर्भर है, और रास्ता बंद होने से दैनिक कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित होंगे। धरने के पांचवें दिन डॉ. वेदप्रकाश सोलंकी, सोनू चौधरी, बलबीर सिंह, सुखपाल सिंह, अचल सिंह, दीवान सिंह मेजर, गोविंद सिंह, जैतेंद्र सिंह, भूरा, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, गजवीर, विजेंद्र सिंह, अंकित नरवार, रामचंद्र नरवार, गुड्डा बघेल सहित कई किसान मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक रास्ते का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें