फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी पुलिस के दरोगा को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा, वर्दी तक फाड़ डाली...हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गए थे

Mon, 03 Nov 2025 08:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हिस्ट्रीशीटर को पकड़न गए दरोगाओं को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा। उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। पुलिसकर्मियो को दी जान से मारने की धमकी भी दी गई। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव साधन में शनिवार रात झगड़े के मामले में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पर अछनेरा थाने के दो दरोगा सरताज हुसैन और अतुल कुमार पर हमला बोल दिया। दोनों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। बाइक की चाबी निकालकर दरोगाओं को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दाैरान एक दराेगा की वर्दी भी फट गई। दरोगाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव साधन में शनिवार की शाम करीब 7:30 दो पक्षों के बीच हुए विवाद की शिकायत थाने में एक महिला ने की थी। मामले की जांच के लिए एसआई सरताज हुसैन और अतुल कुमार गांव पहुंचे। पूछताछ के बाद कुलदीप उर्फ कल्लड़ को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ थाने ले जाने लगे।

आरोप है कि तभी कुलदीप का भाई अजीत उर्फ उनिया आ गया। उसने पुलिसकर्मियों की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। उसे हटने के लिए कहा तो उसने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। दरोगा ने मना किया तो अजीत धक्कामुक्की करने लगा। बाद में दो और लोग आ गए। वह भी दरोगा से भिड़ गए। दोनों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पीटा गया। खींचतान में एक की वर्दी भी फट गई। आरोपी कुलदीप को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


दोनों दरोगा ने फोन करके थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाया। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन तब तक सभी घर से भाग गए थे। पुलिस को मौके से एक बाइक मिली। उसे कब्जे में ले लिया। डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मियों से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें