फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा बस स्टैंड पर पुरानी ईंटों से होता मिला निर्माण कार्य

विज्ञापन
अछनेरा बस स्टैंड पर घटिया निर्माण का खुलासा, एआरएम के निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाहीनिर्माण क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बे में निर्माणाधीन बस स्टैंड का निर्माण पुरानी ईंटो और घटिया सामग्री से होता मिला। इस देख एआरएम ने ठेकेदार को फटकार लगाई। इस दौरान दोनों में कहासुनी भी हो गई। घपलेबाजी देख एआरएम ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

अछनेरा बस स्टैंड निर्माण के लिए 2.24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। निर्माणाधीन बस स्टैंड निर्माण का निरीक्षण एआरएम हेमंत तिवारी ने किया। उन्हें पुरानी ईंटों और घटिया सामग्री का उपयोग होता मिला। एआरएम ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार से पूछताछ की, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। निरीक्षण के दौरान एआरएम ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए।
वहीं, निरीक्षण के दौरान मौजूद विधायक प्रतिनिधि डॉ. रामेश्वर चौधरी ने निर्माण में हो रही गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए बस स्टैंड के निर्माण की स्वीकृति विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिलाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि घटिया सामग्री का उपयोग और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने कहा कि पूरे मामले को सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन


एआरएम हेमंत तिवारी ने बताया बस स्टैंड के निर्माण कार्य मे पीली ईंट एंव चंबल के स्थान पर डस्ट और अन्य सामग्री घटिया का इस्तेमाल मिला है। इसके कारण बस स्टैंड के निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है उच्च अधिकारियों को निरीक्षण रिपोर्ट दी जाएगी। उच्चाधिकारियों के दिशानिर्देश के बाद ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें