फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक को नींद की झपकी से बस डिवाइडर से टकराई, 6 बराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बे के अवंतीबाई चौराहे पर बृहस्पतिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। फिरोजाबाद से बरात लेकर लौट रही एक निजी बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार 6 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा रात 3 बजे हुआ। फिरोजाबाद से 50-60 बरातियों को लेकर बस आगरा की ओर जा रही थी। फतेहाबाद के अवंतीबाई चौराहे के पास अचानक चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार बस डिवाइडर से जा भिड़ी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। हादसे में प्रदीप कुमार, पप्पू, अनिकेत, रवि, ईशू और राकेश (सभी निवासी छोटा उखर्रा, राजपुर चुंगी, सदर आगरा) घायल हुए हैं। सभी का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही और नींद के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें