फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी की 6 बाइकों समेत दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच और बाइकों भी बरामद किया। आरोपियों के अनुसार उनके की ओर से राजस्थान में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विगत 20 अक्तूबर को कस्बा के टीचर कॉलोनी निवासी अनुज मित्तल की बाइक आगरा गेट के समीप चोरी हुई थी। उक्त संबंध में अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था। 27 अक्तूबर को पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान दूरा रोड पर चोरी गई बाइक के साथ कृष्णा और सुमित उर्फ दादू को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस की ओर से पांच बाइकों को बरामद किया गया। बाइक चोरी में पकड़े गए आरोपियों सामरा निवासी कृष्णा एवं सिकरौदा निवासी सुमित उर्फ दादू ने पूछताछ में भरतपुर राजस्थान के थाना नदबई एवं मथुरा गेट से भी बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें