फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : दुबई से हनीमून मनाकर लौटे नव दंपती को 14 दिन घर में रहने की हिदायत

Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबई में हनीमून मनाने के बाद आगरा लौटे एक नव दंपती को पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 14 दिन तक घर में रहने की हिदायत दी है। बरहन निवासी दंपती 16 मार्च को दुबई से घर आए हैं। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आगरा को होने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रैपिड रिपांस टीम रविवार को उनके घर पहुंची। दोनों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 

स्वास्थ्य केंद्र बरहन के प्रभारी डॉ. योगेश अग्रवाल ने बताया कि दोनों में ऐसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, फिर भी उन्हें 14 दिन तक घर में रहने को कहा गया है। यदि 14 दिन तक घर में नहीं रहते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है। 
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई

उन्होंने बताया कि दुबई से लौटने के बाद नव दंपती जिन-जिन लोगों के संपर्क में आए हों अथवा वे जहां भी गए हों, उन स्थानों और लोगों को भी सैनिटाइज कराना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि कोरोना वायरस के लक्षण तुरंत उभर आएं, वो 14 दिन बाद भी उभर सकते हैं। चिकित्सकों ने नव दंपती को किसी तरह की परेशानी होने पर अवगत कराने को कहा है।

आसपास के लोगों में दहशत 

बरहन में दुबई से लौटने के बाद युवक अपनी दुकान पर बैठ रहा है। दुकान के अलावा भी वो परिवार के सदस्यों और अन्य तमाम लोगों से मिला है। इस कारण लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

लादूखेड़ा में कोरोना संदिग्ध की आशंका से हड़कंप

उधर, लादूखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में दिल्ली से मजदूरी कर गांव लौटे युवक को तेज बुखार आने से ग्रामीण उसके कोरोना संक्रमित होने से भयभीत हैं। सूचना पर प्रधान ने एंबुलेंस बुलाकर उसे जांच के लिए सीएचसी सैंया पहुंचाया। 

आरोप है कि अस्पताल में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम को सूचना देने पर उन्होंने भी प्रधान से अभद्रता की। ग्राम प्रधान ने बताया कि 18 वर्षीय यह युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। शुक्रवार की रात वह गांव लौटा। उसे तेज बुखार था। 

बुखार की दवा लेने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। रविवार की सुबह यह बात गांव में फैल गई। लोगों ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई। ग्राम प्रधान ने 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस को बुलाया और मरीज को पीएचसी सैंया जांच के लिए ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें