आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) में दो हफ्ते पहले थाइलैंड से लौटकर आई छात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है। संस्थान में रहने वाले छात्र-छात्राओं में उसे लेकर डर भी है। संस्थान प्रशासन का कहना है कि छात्रा बिल्कुल ठीक है फिर भी उसे एहतियातन अलग कमरे में रखा गया है।
मीडिया समन्वयक डॉ. जोगेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि थाइलैंड कोविड-19 से प्रभावित देशों में से नहीं है। छात्रा जिस समय अपने देश से लौटी उसका एयरपोर्ट पर परीक्षण किया गया था। उसकी दशा ठीक थी। संस्थान में आए हुए दो हफ्ते हो गए लेकिन छात्रा की स्थिति बिल्कुल सामान्य है।
छात्र-छात्राओं के बाहर जाने पर रोक
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय हिंदी संस्थान के छात्र-छात्राओं के परिसर से बाहर जाने पर अब रोक लगा दी गई है। जरूरत की चीजें संस्थान में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।