आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का समय
आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इसमें दावेदार और पार्षद जिलाधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं, जिनका निस्तारण किया जाएगा। अब महापौर की आरक्षण सूची का आना बाकी रह गया है।