आगरा के ताजगंज में कोर्ट से नोटिस आने के बाद एक व्यक्ति ने अपनी से इस कदर नाराज हुआ कि पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर लोहे के रॉड से हमला किया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ताजगंज बंशी का विवाह करीब 12 वर्ष पहले झारखंड की रहने वाली पूनम से हुआ था। वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। होली के मौके पर घर आया था।