फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के लिए रुपये मांगे तो मां के प्रेमी को फावड़े से काटकर मार डाला, नाबालिग बेटा गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2020 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना सदर क्षेत्र स्थित रामतेज अस्पताल के सामने शुक्रवार रात को झोपड़ी में रहने वाले मजदूर बाबू की हत्या कर दी गई। इसका आरोप बाबू की प्रेमिका के बेटे पर है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बाबू ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर प्रेमिका की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए महिला के बेटे ने बाबू को फावड़े से कई प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन


ताजगंज के तुलसी चबूतरा निवासी बाबू (30) पुत्र मंगल सिंह मजदूरी करता था। सदर स्थित रामतेज अस्पताल के सामने झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते थे। उसके साथ रिश्ते के भांजे की पत्नी भी रहती थी। उसका 17 साल का बेटा है।एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बाबू के अपने भांजे की पत्नी से प्रेम संबंध थे। महिला का पति भी दूसरी झोपड़ी में बगल में रहता है। वह बीमार रहता है। ढाबा भी चलाता है। 

शुक्रवार रात को दस बजे बाबू ने महिला के बेटे के साथ शराब पी। इसके बाद महिला से शराब के लिए और रुपयों की मांग करने लगा। महिला ने मना कर दिया। इस बात पर उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर महिला का बेटा गुस्से में आ गया। फावड़ा उठाकर बाबू पर चारपाई पर सोते समय प्रहार करने लगा। उसने माथे, सिर, हाथ, पैर और छाती पर फावड़े से कई प्रहार किए। इससे फावड़े का डंडा भी टूट गया। हत्या के बाद आरोपी किशोर सोने चला गया। महिला ने भी इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे आसपास के लोग बाबू की झुग्गी में गए। खून से लथपथ उसकी लाश को चारपाई पर पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में बाबू के भाई शरन ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाबू के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। 

मारपीट से था परेशान 
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला और बाबू आठ साल से एक साथ ही रह रहे थे। उनमें आए दिन किसी ने किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मां से मारपीट का वह हर बार विरोध करता था। इसके बावजूद बाबू नहीं मान रहा था। एक सप्ताह पहले भी पिटाई की थी। तब महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया था। बाबू पर डंडे मारते हुए एक युवक ने देखा भी था। मगर, आए दिन के झगड़े होने की वजह से बीचबचाव करने नहीं आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें