फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज हत्याकांड: साजिश में शामिल हिस्ट्रीशीटर मोनू और आलोक, पुलिस केस में बढ़ाए जाएंगे नाम

Sat, 31 Jan 2026 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

साजिश में शामिल हिस्ट्रीशीटर मोनू और आलोक के नाम भी राज हत्याकांड के केस में बढ़ाए जाएंगे ।दोनों के साजिश में शामिल होने के साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। 
विज्ञापन
राज चौहान हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में रंगबाजी करने वाले युवकों की गुटबाजी को खत्म करने के लिए पुलिस ने पूरा खाका खींचा है। राज हत्याकांड में नाम आने के बाद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव और जेल में बंद गैंगस्टर आलोक यादव को भी केस में आरोपी बनाया जाएगा। दोनों के साजिश में शामिल होने के साक्ष्य पुलिस को मिल गए हैं। गुंडा और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


थाना ट्रांसयमुना के जलेसर रोड स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में 23 जनवरी की रात को राज चौहान की सात गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को चिह्नित किया था। इनमें अरबाज खान उर्फ मंसूरी, विष्णु पंडित उर्फ भुल्ला, आकाश प्रजापति, मोहित पंडित और आशु तिवारी के नाम सामने आए थे। इसके अलावा कई अन्य आरोपी मुखबिरी करने और आरोपियों की मदद करने में शामिल थे। पुलिस ने मंसूरी को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके साथी आशु तिवारी और मोहित पकड़े गए थे। 


इसके अलावा विष्णु, आकाश के अलावा एक अन्य शिवांश को पकड़ा गया। राज की मां नीरू ने हत्याकांड में ट्रांसयमुना इलाके के हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव का भी नाम लिया था। कहा था कि हत्या उसने ही कराई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्याकांड की साजिश में मोनू यादव और गैंगस्टर आलोक यादव के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। इस पर दोनों को आरोपी बनाने की तैयारी कर ली है। मोनू की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें