फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा नगर निगम कार्यालय के गेट पर तैनात होंगे गार्ड, बताना होगा आने का कारण; सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे

Sat, 28 Mar 2026 12:30 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा नगर निगम कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाते हुए अब हर व्यक्ति को प्रवेश से पहले आने का कारण बताना होगा और गार्ड द्वारा एंट्री दर्ज की जाएगी। परिसर में हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जाएगी, अनधिकृत गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों में हुए विवादों के कारण बिगड़ते माहाैल को देखते हुए नगर निगम कार्यालय में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी प्रवेशद्वारों पर गार्डों की तैनाती की जाएगी।लोगों को कार्यालय में प्रवेश से पहले आने का कारण बताना होगा। सुरक्षा मजबूत करने के लिए परिसर के सभी गेट, मुख्य भवन, कार्यालयों और संवेदनशील स्थानों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सोमवार से सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी। कार्यालय आने वालों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, जिसे भविष्य में डिजिटल किया जाएगा। इससे हर व्यक्ति की एंट्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए भी आईडी कार्ड अनिवार्य किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान हो सकेगी। किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि, दलाली या कर्मचारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, विरोध-प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन ने शहीद स्मारक, संजय प्लेस को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें