फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में आगरा नगर निगम, कुत्तों की नसबंदी के लिए चलाया गया अभियान

Tue, 11 Nov 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

लावारिस कुत्तों की नसबंदी के लिए आगरा नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया है। ट्रांस यमुना में 250 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया है। इसके साथ ही शेल्टर होम की तलाश भी जारी है। 
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम ने सोमवार काे लावारिस कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया। इसमें ट्रांस यमुना स्थित गल्ला मंडी क्षेत्र में निगम की पशु कल्याण विभाग की टीम ने करीब 250 बेसहारा कुत्तों का वैक्सीनेशन किया। 
विज्ञापन



स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया कि वैक्सीन लगाने वाली टीम काे न रोकें क्योंकि वैक्सीन लगने से कुत्तों की आक्रामकता और जनसंख्या दोनों पर नियंत्रण में मदद मिलती है। 

नागरिकों की शिकायतों पर उखर्रा क्षेत्र के दुर्गा नगर में लावारिस कुत्तों को पकड़ा गया। टीम ने यहां से 24 से अधिक कुत्तों को पकड़कर देखभाल के लिए एबीसी सेंटर भेजा। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें