फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसई में अवैध सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा, दिनभर तैनात रही निगम की टीम; बैरंग लाैटे किसान

Mon, 27 Jul 2026 10:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बसई अवैध सब्जी मंडी पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। सोमवार को नगर निगम की टीम माैके पर तैनात रही। कई किसान सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टीम ने उन्हें भी हटाकर वैकल्पिक मंडी स्थल पर जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
सब्जी मंडी पर कार्रवाई करती नगर निगम की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बसई क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सब्जी मंडी के खिलाफ सोमवार को नगर निगम और मंडी समिति ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। सड़क किनारे लगने वाली फल एवं सब्जी की फड़ और ठेलों को हटवा दिया। सब्जी मंडी में पूरे दिन नगर निगम टास्क फोर्स के सदस्य तैनात रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कई किसानों को बिना सब्जी बेचे ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बसई में कई वर्षों से अवैध रूप से सब्जी मंडी संचालित हो रही है। क्षेत्रीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं और हटाने की मांग पर अड़े हैं। उनकी शिकायत है कि सड़कों पर अतिक्रमण, वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, गंदगी और शोर-शराबे से आसपास के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि इन्हें बरौली अहीर या सिकंदरा स्थित अधिकृत मंडी में भेजा जाए।

सोमवार को नगर निगम और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने जब कार्रवाई की तो एक भी फड़, ठेल नहीं लगने दी गई। कई किसान सड़क किनारे बैठकर सब्जी बेचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन टीम ने उन्हें भी हटाकर वैकल्पिक मंडी स्थल पर जाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में अवैध मंडी का संचालन नहीं हो सका। नगर निगम अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बसई में फड़ नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें