फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर निगम ने पकड़ी डेयरी संचालक की चालाकी, चार भैंस की जब्त; 16 हजार रुपये देना पड़ा जुर्माना

Thu, 17 Sep 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के केदार नगर में नाली में गोबर बहाने पर नगर निगम ने डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार भैंसें जब्त कर लीं। पशुपालक ने 16 हजार रुपये जमा किए। निगम के अनुसार प्रत्येक भैंस पर 8-8 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित है।
 
विज्ञापन
चार भैंस की जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाली में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक पर नगर निगम ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने शंकरगढ़ पुलिया के पास केदार नगर में कलुआ राम के बाड़े से चार भैंसों को जब्त कर लिया। पशुपालक ने 16 हजार रुपये जुर्माना जमा कराया। हर भैंस के लिए उसे 8-8 हजार रुपये का जुर्माना और जमा करना होगा।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल ने गंदगी फैलाने, नाली में गोबर डालने पर पशुपालक के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की। टीम के पहुंचते ही कई पशुपालकों ने अपने बाड़ों पर ताला लगा दिया, वहीं एक बाड़े से चार भैंस जब्त कर ली गईं। निगम अधिकारियों ने कहा कि जब तक जुर्माना जमा नहीं होता, तब तक जब्त पशुओं को छोड़ा नहीं जाएगा।

नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि नालियों में गोबर बहाने से नाले चोक हो रहे हैं। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ जुर्माने के साथ पशु जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें