फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ से जुगाड़: शहर को सजाने और संवारने में जुटा आगरा नगर निगम, कबाड़ से बनाई 26 फीट के लड्डू गोपाल की प्रतिम

Sun, 17 Nov 2024 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सरकार के निर्देश पर आगरा नगर निगम अपनी खाली पड़ी जमीन और मुख्य बाजारों में खाली पड़े स्थानों को अब सुंदर पार्क और सेल्फी प्वाइंट के रूप में दे रहा है। शहर को सजाने और संवारने के लिए निगम के कबाड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
कबाड़ से बनाई प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ताजनगरी को शहर को स्वच्छ, सुंदर और संवारने में जुटा हुआ है। सरकार के निर्देश पर आगरा नगर निगम अपनी खाली पड़ी जमीन और मुख्य बाजारों में खाली पड़े स्थानों को अब सुंदर पार्क और सेल्फी प्वाइंट के रूप में दे रहा है। शहर को सजाने और संवारने के लिए निगम के कबाड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस निगम के कबाड़ से 26 फीट ऊंचे लड्डू गोपाल बनाए जा रहे है। कान्हा के बाल स्वरूप को किसी मंदिर के आसपास या शहर के किसी प्रमुख स्थान पर रखा जाएगा। इससे पहले भी निगम द्वारा भगवान शिव का डमरू, अयोध्या में बने भगवान श्रीराम मंदिर का मॉडल तैयार कर चुके हैं। 

विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के कबाड़ से जुगाड़ के मंत्र के बाद आगरा नगर निगम ने अपने कबाड़ का उपयोग करना शुरू कर दिया है। शहर को सजाने और संवारने के लिए निगम में पड़े कबाड़ से सुंदर कलाकृतियां बनाई जा रही है। इसी कड़ी में कंडम हो चुके वाहनों की लोहे की चादर, टायर, नट- बोल्ट तथा अन्य कल पुर्जों को जोड़कर नगर निगम के लिए कई कलाकृतियां तैयार की हैं। इनमें प्रमुख है लड्डू गोपाल का बाल स्वरूप। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को 26 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसमें लगभग 4 टन कबाड़ का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब पेंट होना बाकी है। इस प्रतिमा को कई भागों में बनाया गया है। चेहरे और  धड़ अलग बनाया गया है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इसे किसी मंदिर के आस-पास या शहर के प्रमुख स्थान पर लगाया जाएगा। शहर में खाली पड़े अन्य स्थानों पर भी निगम द्वारा 'वेस्ट टू वंडर पार्क' की थीम पर विकसित किए जाऐंगे। जिससे आगरा शहर में आने वाले हर शख्स को शहर स्वच्छ और सुंदर नजर आए।

लड्डू गोपाल की इस सुंदर कलाकृति को तैयार कर रहे फिरोज ने बताया कि करीब डेढ़ महीने की कड़ी मेहनत के बाद यह प्रतिमा बनकर तैयार हुई है। इसके लिए चार कारीगर लगाए गए हैं। बेल्डिंग के साथ- साथ विभिन्न कल- पुर्जों का संयोजन करना बड़ी चुनौती है। नगर निगम परिसर में ही फिरोज के हाथों तैयार किया गया श्री राम मंदिर का मॉडल भी रखा हुआ है। 
विज्ञापन


इस मॉडल को रखने के लिए शहर में उचित स्थान तलाशा जा रहा है। आगरा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम लगातार जारी है। बता दें कि फरवरी 2023 में हुए जी- 20 समिट के दौरान आगरा नगर निगम द्वारा फतेहाबाद रोड पर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया गया था। जिसको लेकर निगम की खूब तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें