फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अतिक्रण के खिलाफ चला अभियान, बल्केश्वर और कमला नगर में अवैध निर्माण ध्वस्त

Sat, 06 Dec 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नगर निगम ने बल्केश्वर और कमलानगर में अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। इसके साथ ही केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन
बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंची टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम ने शुक्रवार को बल्केश्वर में सड़क पर बने अवैध शौचालय को हटाया और कमला नगर में सड़क पर प्रेस करने के लिए ईंटों के लगे चट्टे को हटाया। इसके साथ ही केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन


नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि स्थानीय निवासी कुंवर सिंह ने बल्केश्वर की शिवपुरी कॉलोनी मुख्य सड़क पर बने शौचालय की शिकायत की थी। इससे मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता था। निगम की टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाया। 

इसके साथ ही केंद्रीय हिन्दी संस्थान से लेकर नगला बूढ़ी तक अभियान चलाकर सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया है। बटुकनाथ की शिकायत पर टीम ने कमला नगर के डी-ब्लॉक में सड़क किनारे ईंट का चट्टा लगाकर कपड़े प्रेस करने वाले व्यक्ति की शिकायत की थी। ईंट के चट्टे पर स्थानीय लोग लगातार आपत्ति जता रहे थे लेकिन वह व्यक्ति अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं था। इस पर निगम टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें