फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नगर निगम: गृहकर में मिल रही 10 फीसदी की छूट, 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे

Tue, 09 Jul 2024 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गृहकर में छूट का प्रस्ताव 31 जुलाई तक था, उसकी तिथि को बढ़ाकर अब 30 सितंबर कर दिया गया है।  अब  30 सितंबर तक गृहकर में छूट का लाभ ले सकेंगे।

 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का गृहकर अगर 30 सितंबर से पहले नगर निगम में जमा करेंगे तो 10 फीसदी की छूट मिलेगी। अभी तक 31 जुलाई तक ही यह छूट मिल रही थी, लेकिन सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में गृहकर में छूट के प्रस्ताव को 30 सितंबर तक के लिए पारित कर दिया गया है। कार्यकारिणी में एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 6 सदस्यों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


 

सोमवार दोपहर नगर निगम कार्यकारिणी कक्ष में मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें गृहकर, संपत्तिकर में 10 प्रतिशत छूट की सीमा को 31 जुलाई तक रखने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन कार्यकारिणी के उपसभापति रवि विहारी माथुर ने आपत्ति जताई कि जुलाई का एक सप्ताह तो बीत चुका। इससे लोगों को फायदा नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रस्ताव में संशोधन करते हुए छूट की समय सीमा को 30 सितंबर तक करने का प्रस्ताव दिया, जिसे कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने सहमति जताई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गृहकर और संपत्तिकर में छूट की सीमा को बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया है। इसी वित्तीय वर्ष के गृहकर, संपत्ति कर के लिए यह लागू होगा।

 

बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, विनोद गुप्ता, महाप्रबंधक जलकल अरुणेंद्र राजपूत, मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता के अलावा उपसभापति रवि बिहारी माथुर, कार्यकारिणी सदस्य हेमलता चौहान, गजेंद्र सिंह, बद्री प्रसाद, हरिओम गोयल और बनवारी लाल उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

कार्यकारिणी के 6 सदस्य हुए बाहर
सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी के 6 पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया। लॉटरी के जरिए 6 सदस्यों बसपा के अरविंद मथुरिया, यशपाल सिंह, कप्तान सिंह और भाजपा के मंजू प्रजापति, सुधीर राठौर, अन्नू गुप्ता कार्यकारिणी से मुक्त हो गए। उनकी जगह 6 सदस्यों का चुनाव नगर निगम सदन में किया जाएगा। सोमवार को कार्यकाल पूरा करने वाले पार्षदों को सम्मानित कर विदाई दी गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें