फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की व्यवस्था पर सवालः जनप्रतिनिधि बोले लोगों को नहीं मिला दूध, मुख्यमंत्री को भेजेंगे रिपोर्ट

Thu, 23 Apr 2020 09:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते आगरा के जनप्रतिनिधिगण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से मंडी बंद है, लोगों को सब्जी मिल नहीं पा रही, पुलिस किसानों को डंडे मार रही है, सब्जी सड़ रही है, यही हाल दूध का है, दूधियों पर रोक लगा दी है, लोगों को पैकेटबंद दूध मिल नहीं रहा..।
विज्ञापन


प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ये मुद्दे आगरा के जनप्रतिनिधियों ने उठाए। उन्होंने डीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोज नए आदेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन जरूरी चीजें मुहैया कराने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

सर्किट हाउस में दो घंटे चली बैठक में मुख्य रूप से लोगों को सब्जी और दूध न मिल पाने का मुद्दा छाया रहा। आगरा में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर भी चर्चा की गई। लोगों पर डंडे बरसाने की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की गई। बैठक में तय हुआ कि आगरा की व्यवस्थाएं ठीक न होने की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उत्तर के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, मेयर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, दक्षिण के योगेंद्र उपाध्याय, एत्मादपुर के राम प्रताप सिंह चौहान, बाह की रानी पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद के जितेंद्र वर्मा, खेरागढ़ के महेश गोयल, ग्रामीण की हेमलता दिवाकर, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन मौजूद रहे।

इन मुद्दों पर प्रशासन को घेरा
1. राशन की दुकानें चार घंटे ही क्यों खोली जा रही हैं ? इसी से भीड़ उमड़ती हैं, यदि ये दिन भर खुलें तो एक साथ ज्यादा लोग नहीं आएंगे।

2. क्वारंटीन सेंटरों में संक्रमित और गैर संक्रमित एक साथ ही क्यों रखे जा रहे हैं? इससे तो संक्रमण बढ़ेगा ही। बेसमेंट तक में लोग रख दिए हैं।

3. सब्जी मंडी खुलने के निर्देश प्रशासन देता है और मंडी खुलती है तो पुलिस डंडे चलाती है, इसका क्या मतलब है? अफसरों में तालमेल क्यों नहीं?

4. एक दूधिया संक्रमित मिला तो सभी पर बैन लगा दिया। अब जो पैकेटबंद दूध बेच रहे हैं, उनकी क्या गारंटी है कि उनमें कोई संक्रमित नहीं।

5. मार्च में सिर्फ 12 संक्रमित थे, उसी समय ऐसे उपाय क्यों नहीं किए जिनसे संक्रमण न फैले, अब 300 के पार हो गए हैं मरीज।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें