आगरा खंड स्नातक निर्वाचन की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को प्रवेश नहीं मिलने की शिकायत पर विवाद खड़ा हो गया। सपा ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं आगरा मंडलायुक्त ने शिकायत संबंधी दावे को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी मतगणना शुरू होने से ही केंद्र पर मौजूद हैं। आरओ/एआरओ टेबल पर बैठे हैं। प्रशासन की ओर से साक्ष्य के रूप में तस्वीरें भी साझा की गई हैं।
आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू को मतगणना केंद्र में प्रवेश न दिए जाने की शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस मामले में संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करने की अपील की थी।
विज्ञापन
इस शिकायत के जवाब में, डिविजनल कमिश्नर, आगरा ने स्पष्ट किया है कि समाजवादी पार्टी के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव उर्फ सीटू मतगणना प्रारंभ के समय से ही मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने इस ट्वीट को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि प्रत्याशी आरओ/एआरओ टेबल पर स्वयं उपस्थित हैं।