फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी का चक्कर: जाम लगने का ये है प्रमुख कारण,  एमजी रोड पर रेंगे वाहन; एंबुलेंस भी फंसी

Thu, 05 Nov 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एमजी रोड पर बुधवार को वाहन चालकों की जल्दबाजी और गलत लेन में घुसने से करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। लोहामंडी, पंचकुइयां, मदिया कटरा और आरबीएस चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
 
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन चालकों की जल्दबाजी से बुधवार को शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर एक घंटे तक जाम लगा। लोग अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन से वाहन निकालने लगे, जिससे व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान सैकड़ों राहगीर धूल और धुएं के बीच घंटों फंसे रहकर परेशान होते रहे।
विज्ञापन


सुबह से ही एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोहामंडी, पंचकुइयां, मदिया कटरा और आरबीएस चौराहे पर हालात ज्यादा खराब रहे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी और सेंट जोंस स्थित एक इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस पहने बच्चों को लेकर निकले अभिभावकों की भारी भीड़ ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

एमजी रोड पर आने के लिए लोगों ने जब अपनी लेन छोड़ी तो लोहामंडी और हरीपर्वत दोनों ओर से आने वाला ट्रैफिक आमने-सामने फंस गया। इससे हर तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण जाम की स्थिति देख यातायातकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। इसी दौरान एक मरीज को लेकर आ रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता निकाला। करीब एक घंटे की भारी जद्दोजहद के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि कुछ वाहन चालकों की जल्दबाजी और गलत तरीके से वाहन निकालने के कारण अव्यवस्था हो गई थी। पुलिस टीम ने स्थिति को संभाल लिया और यातायात को सामान्य कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें