फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट: डिपो के अंदर मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए पटरियां आईं, भूमिगत स्टेशन के लिए जानिए कब खुलेगा टेंडर

Tue, 04 Jan 2022 03:18 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि 12 जनवरी तक वित्तीय निविदाएं खुल सकती हैं। जिसके बाद भूमिगत स्टेशन के लिए सुरंग खोदाई शुरू होगी।
 
विज्ञापन
डिपो में बिछाने के लिए आईं पटरियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहले मेट्रो कॉरिडोर के लिए पीएसी मैदान में निर्माणाधीन डिपो में 60 फीसदी सिविल कार्य हो चुका है। मार्च में मेट्रो ट्रेन खड़ी करने के लिए ट्रैक बिछेगा। जिसके लिए पटरियां पहुंच गई हैं। डिपो के अंदर करीब चार किमी लंबा मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा।

विज्ञापन

मेट्रो डिपो निर्माण पर 112 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दिसंबर 2020 में काम शुरू हुआ था। एक साल में स्टेब्लिंग यार्ड, वॉशिंग प्लांट, प्लेटफार्म, भूमिगत टैंक व शेड का निर्माण हो चुका है। डिपो का कार्य अगस्त 2022 तक पूरा करना है। करीब नौ हेक्टेयर में आकार ले रहे मेट्रो डिपो में ट्रैक बिछाने के लिए पटरियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। 
प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि मार्च में ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। करीब चार किमी लंबा ट्रैक बिछेगा। जिसके लिए 600 मीट्रिक टन पटरियां आएंगी। प्री-कास्ट तकनीक से वर्कशॉप का ढांचा खड़ा हो गया है। इसके अलावा डिपो के  चारों तरफ करीब दो किमी. लंबी चहारदीवारी बन चुकी है। डिपो के कार्यों पर संतोष जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने तय समय सीमा में डिपो कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

12 जनवरी को खुल सकते हैं टेंडर
प्राथमिकता कॉरिडोर में शामिल तीन सहित कुल सात भूमिगत मेट्रो स्टेशन के टेंडर 12 जनवरी को खुल सकते हैं। करीब 2200 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया के लिए सात कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। वित्तीय निविदाएं खुलने के बाद एक महीने में काम शुरू हो सकता है। आगरा मेट्रो के लिए यूरोपियन निवेश बैंक ने 3860 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...

आगरा मेट्रो: अप्रैल 2024 तक मेट्रो रेल को मिल सकती है हरी झंडी, चौथी बार बदली समय सीमा
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट: यूरोपियन बैंक से मेट्रो के लिए इतने करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत, यहां खर्च होगा ऋण
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें