एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार रात को 11 थानों के प्रभारी निरीक्षक बदल दिए। इनमें शहर और देहात के थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हैं। सत्यदेव शर्मा को एत्माद्दौला तो धर्मेंद्र दहिया को थाना सदर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर तबादला प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसी के तहत पुलिस लाइंस से निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल को थाना खेरागढ़, सत्यदेव शर्मा को एत्माद्दौला, थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय को थाना लोहामंडी, थाना इरादत नगर के प्रभारी निरीक्षक को धर्मेंद्र दहिया को सदर, डीसीआरबी से निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही को थाना शाहगंज, अपराध शाखा से निरीक्षक राजीव सिरोही को थाना मंटोला, थानाध्यक्ष मंटोला एसआई राजीव कुमार को थाना शमसाबाद का प्रभारी बनाया गया है।
एसएसआई बाह थाना सुनील कुमार लांबा को थानाध्यक्ष खेरा राठौर, एसएसआई एत्माद्दौला अनिल कुमार को थानाध्यक्ष पिढ़ौरा और थाना कमला नगर में तैनात में एसआई गिरीश कुमार को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा बनाया गया है।
15 दिन में फिर हटे थानाध्यक्ष पिनाहट
थाना पिनाहट से 17 दिसंबर को प्रमोद कुमार शर्मा को हटाकर एसएसआई रकाबगंज थाना सर्वेश कुमार को एसओ बनाया गया था। अब तबादला सूची में उन्हें हटाकर थाना एत्मादपुर के एसएसआई कुलदीप कुमार को एसओ पिनाहट बनाया गया है। सर्वेश कुमार को एसएसआई एत्मादपुर बनाया गया है।
इनसे छिना थानों का प्रभार
थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार को अपराध शाखा, थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार को प्रभारी डीसीआरबी, एसओ मंसुखपुरा योगेंद्र सिंह को एसएसआई डौकी थाना बनाया गया है। एसओ खेरा राठौर प्रेम सिंह को एसएसआई बाह, एसओ पिढ़ौरा प्रभूदयाल को एसएसआई एत्माद्दौला बनाया गया है।
पांच निरीक्षक को विशेष सेल का प्रभार
पुलिस लाइंस से निरीक्षक गंगा सागर को विशेष जांच प्रकोष्ठ, निरीक्षक गिरीश चंद्र तिवारी को सत्यापन सेल का प्रभारी, निरीक्षक आनंद साही को प्रभारी मीडिया सेल, निरीक्षक राजकुमार को पुलिस लाइंस से आईजीआरएस सेल का प्रभारी और निरीक्षक भानु प्रताप को पुलिस लाइंस से अपराध शाखा का भेजा गया है।